संवाददाता, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में अरबपति कारोबारी विनीत मनोच के कत्ल के वक्त उनकी बहू शालू पार्टी में जश्न मना रही थी। विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच ने ससुर के कत्ल की सुपारी देने के आरोप में शालू के गिरफ्तार होने के तीसरे दिन बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या उनके ही घर में नौकरों के जरिए की जा रही थी, उसी वक्त कथित मास्टरमाइंड बहू शालू पार्टी में अपने दोस्तों के साथ कॉस्मोजिन लाउंज में डांस कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, शालू कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग करने के बाद घर से निकली थी। आरोप है कि इसके बाद वह फोन के जरिए हत्यारों के संपर्क में रही और उन्हें हत्या के दौरान गाइड करती रही। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। पुलिस अब पार्टी की टाइमलाइन, सीसीट...