प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 11 -- कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस अब उन सभी कपल्स से पूछताछ की तैयारी कर रही है जो उस पार्टी में शामिल थे जहां विनीत की बहू शालू कत्ल वाली रात ठुमके लगा रही थी। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कास्मोजिन लाउंज में आयोजित पार्टी में शामिल सभी 33 लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पुलिस जल्द सभी को नोटिस जारी कर सकती है। विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस छह लाख की सुपारी देने की आरोपी बहू और दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन अब भी इस सनसनीखेज हत्याकांड की कुछ गुत्थियां उलझी लग रही हैं जिन्हें सुलझाने के लिए पार्टी में शामिल एक-एक कपल से पूछताछ करने वाली है। माना जा रहा है कपल्स से पूछताछ के जरिए पुलिस कुछ बुनियादी सवालों के जवाब हासिल करेगी। मसलन, पार्टी के बारे...