नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग अब और भड़क गई है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर तेजी से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रहा है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां तक कि एलपीजी और सीएनजी के दाम भी स्थिर हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार अक्टूबर डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 94 डॉलर के करीब है। तेल में यह तेजी अमेरिका द्वारा ईरान की अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने की कोशिश तेज कर करने की वजह से आई है।दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत ...