नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ईरान-अमेरिका में जंग तेज होते ही आज सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 101.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 62 सेंट ऊपर 96.67 डॉलर पर था। कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बावजूद आज भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCl, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने राहत दी है। 10 सितंबर के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है।सबसे सस्ते और सबसे महंगे तेल में Rs.29.68 तक अंतर देश में पेट्रोल क...