नई दिल्ली, अगस्त 31 -- रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर दो ईरानी मिसाइल लांचरों पर हमला किया। ये जुलाई के आखिरी हफ्ते के बाद अमेरिका का ईरान पर पहला हमला है। इस वजह से सोमवार को तेल के दामों में 2% से अधिक का उछाल आया और ब्रेंट क्रूड तेल वापस 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड के भाव 2.22 डॉलर यानी 2.52% चढ़कर 90.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड तेल 2.01 डॉलर यानी 2.41% बढ़कर 85.41 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 31 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। यानी फ्यूल के रेट जस की तस हैं। सीएनजी और एलपीजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि दो दिन पहले ही सीएनजी महंगी हुई थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क...