रांची, अगस्त 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी में अनियमितता के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विद्यार्थियों का आंदोलन 26वें दिन बुधवार समाप्त हो गया। आंदोलन की सफलता पर छात्रों ने सरकार के प्रति आभार यात्रा निकाली। विद्यार्थी शाम छह बजे स्टेडियम से निकलकर अलबर्ट एक्का चौक तक गए। इस बीच हर विद्यार्थी के चेहरे पर जीत की चमक नजर आई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए सभी ने सरकार को धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह झारखंड के छात्र आंदोलन के इतिहास की ऐतिहासिक और बड़ी जीत है। छात्रों ने इसे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जेपीएससी-जेएसएसी रिफॉर्म मंच में छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले रवींद्र पासवान और पीयूष सिंह ने कहा कि यह जीत हर उस छात्र की है, जो भ्रष्ट सिस्टम का शिकार ह...