इथेनॉल से गन्ना पेमेंट हो रहा बेहतर, इसलिए विपक्षियों को हो रहा दर्द: लक्ष्मी नारायण
बागपत, जुलाई 30 -- बागपत। गुरु पूर्णिमा पर बड़ागांव के अद्वैत तपस्वी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि एथेनॉल से गन्ना पेमेंट बेहतर हो रहा है। सरकारी के साथ निजी चीनी मिले भी समय से गन्ने का भुगतान कर रही हैं। जो मिल भुगतान में देरी करती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पूरी दुनिया में देश की छवि खराब करने में लगा है। विपक्ष को अपनी मानसिकता में बदलाव करना चाहिए। गुरु पूजन करने के बाद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब, रिवाल्वर और गोली विदेश से आती थी, लेकिन अब भारत आधुनिक हो चुका है। अब रिवाल्वर से लेकर गोली और मिसाइल तक यहीं पर तैयार हो रही है। इतना ही नहीं भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.