समस्तीपुर, जुलाई 9 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि,पूसा में 21वीं अनुसंधान परिषद की 3 दिवसीय बैठक बुधवार को देर शाम तक तीसरे दिन भी जारी रही। कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय की अध्यक्षता में जारी बैठक में जूनागढ़ कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ एके पाठक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के पूर्व निदेशक डॉ.बी गंगवार एवं बिहार सरकार के अतिरिक्त कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार शामिल हुए। बैठक में शोध परियोजनाओं, जलवायु-स्मार्ट और तकनीक-आधारित शोध का रोडमैप तय किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ.पीएस पांडेय ने कहा कि विवि में बाह्य संपोषित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के अतिरिक्त करीब दो सौ अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य चल रही है। आने वाले समय में इनके परिणाम बिहार व देश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा। कहा कि आईओटी और...