बदायूं, फरवरी 14 -- उझानी। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना की तरफ से किसानों को मक्के का नि:शुल्क बीज दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझानी पर मक्का जागृत कार्यक्रम किसान पाठशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे और सुनील कुमार सिंह ने किसानों को मक्का की बढ़ती मांग उत्पादन और उन्नत खेती तकनीक के बारे में जागरूक किया।मक्का से इथेनॉल उत्पादन और उसकी मांग पर चर्चा की। इस दौरान आईआईएमआर प्रोजेक्ट इथेनॉल उद्योग के जल ग्रहण क्षेत्र में मक्का उत्पादन में वृद्धि परियोजना के सहयोग से किसानों को मक्का का बीज वितरण किया गया।सुनील कुमार सिंह, निर्देश सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.