इथियोपिया के यात्री से कोकीन बरामद
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने इथियोपिया से दिल्ली पहुंचे एक यात्री के सामान से करीब 788.5 ग्राम कोकीन बरामद की है। यात्री यह मादक पदार्थ रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं और ब्रीफकेस के हैंडल की रॉड में छिपाकर लाया था। रविवार रात एआईयू-सी को विशेष खुफिया सूचना के आधार पर एडिस अबाबा से इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या ईटी-688 से पहुंचे एक पुरुष यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। उसके सामान की एक्स-रे जांच में संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। इसके बाद अधिकारियों ने सामान की विस्तृत तलाशी ली। यह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया कोकीन जांच के दौरान अलग-अलग रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं और ब्रीफकेस के हैंडल की रॉड के भीतर छिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.