इत्र पार्क से अपहरण की कहानी निकली झूठी
कन्नौज, मई 24 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव निवासी युवक द्वारा इत्र पार्क के पास से अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला पुलिस जांच में झूठा निकला। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक अपने चार दोस्तों के साथ कानपुर नगर के दलेलपुर जंगल क्षेत्र में पार्टी करने गया था, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। घरवालों से सच्चाई छिपाने के लिए युवक ने अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट की कहानी गढ़ दी। सिमुआपुर गांव निवासी ऋषभ पुत्र देवेंद्र सिंह ने बताया था कि शनिवार को थाना क्षेत्र के इत्र पार्क के पास बाइक सवार चार युवकों ने उसका मुंह कपड़े से बांधकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और कानपुर नगर के दलेलपुर के जंगल में ले गए। वहां चारों ने उसके साथ मारपीट की। युवक का कहना था कि शोर सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.