कन्नौज, मार्च 8 -- ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर इत्र पार्क के पास रविवार को कार और लोडर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लोडर में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर इत्र पार्क के पास पलिया थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव निवासी अनूप कुमार, शिवपाल और चुन्नीलाल लोडर पर सवार होकर तिर्वा बाजार में जानवर बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तिर्वा की ओर से आ रही कार से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुल...