सीतापुर, फरवरी 26 -- सीतापुर, संवाददाता। रमजान के पाक महीने में इत्र की खुशबू से पूरी फिजां महक रही है। बाजार में इत्र की तमाम किस्में मौजूद हैं। दुकानें सज गई हैं। लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से इत्र की खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में 40 रूपये से लेकर 650 रूपये तक की कीमत के इत्र बिक्री के लिए तैयार हैं। दुकानों पर इबादतगरों और रोजेदारों की भीड़ लग रही है। वैसे तो इत्र आम दिनों में भी खूब बिकता है, मुस्लिम समुदाय के लोग इसका काफी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रमजान में इसकी बिक्री में तेजी आ जाती है। पुराने सीतापुर के कजियारे, मन्नी चौराहा, फत्तन सरायं, कोट चौराहे आदि जगहों पर इत्र की दुकानें लगी हैं। बाजार में सबसे कम 40 रूपये की कीमत का बेला का इत्र बिक रहा है। जबकि 599 रूपये में ऐले बीटा सबसे महंगा इत्र है। इसके अलावा शनाया 150-300 रूपये, अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.