कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। शहर के अशोक नगर स्थित एक इत्र कारखाने में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की पानी से लबालब भरे 15 फीट गहरे टैंक में गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला कचहरी टोला निवासी 35 वर्षीय त्रवेश कुमार गुप्ता पुत्र लालजी गुप्ता के रूप में हुई है। वह एक सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत था और दो दिन पहले ही उसकी ड्यूटी उक्त इत्र कारखाने में लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह कारखाने में ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह परिसर में गश्त कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह 15 फीट गहरे पानी से भरे टैंक में गिर गया। बाहर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.