कन्नौज, मार्च 20 -- कन्नौज। शहर के मकरन्दनगर क्षेत्र में एक इत्र कारखाने में किसी बात को लेकर ठेका मजदूरों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें तीन मजदूर घायल हो गये। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली की मकरन्दनगर चौकी के मोहल्ला युसुफपुर भगवान निवासी शोभित कुशवाह पुत्र रामकुमार कुशवाह ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि वह मकरन्दनगर स्थित एक इत्र फैक्ट्री में ठेका मजदूर है। उसके साथ अचल दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी गंगधरापुर कन्नौज एवं जतिन वाथम सहित अन्य कई मजदूर भी काम करते हैं। 18 मार्च की दोपहर अचल दुबे का किसी बात को लेकर जतिन से विवाद हो गया और उनके बीच गालीगलौज होने लगा। इसी बीच अचल ने फोन से अपने भाई घनश्याम व पिता संतोष दुबे को बुला लिया। करीब दो घण्...