कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। भारत की सुगंध परंपरा का ऐतिहासिक केंद्र कन्नौज अपनी सदियों पुरानी इत्र कला के माध्यम से आज वैश्विक पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दिल्ली में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज द्वारा कन्नौज परफ्यूम स्केप विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। व्याख्यान में अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रोजित बी. मुखर्जी ने कन्नौज के इत्र उद्योग के इतिहास, विकास और उसके सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इत्र निर्माण की पारंपरिक विधियों, प्राकृतिक सुगंधों और कन्नौज की वैश्विक व्यापार में भूमिका को रोचक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रोफेसर मुखर्जी ने दुर्लभ और ऐतिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.