घाटशिला, फरवरी 18 -- घाटशिला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी भूमिज चुहाड़ सेना द्वारा बड़ाखुरसी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की 231वीं जयंती के अवसर पर छोलागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान युवाओं का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही थी। रोमांचक मुकाबलों के बाद लूपानडीह एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि धनचटानी एफसी उपविजेता रही। विजेता टीम को Rs.15,000 तथा उपविजेता टीम को Rs.12,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विधायक संजीव सरदार ने स्वयं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.