नई दिल्ली, मार्च 24 -- पंजाब को पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है। इसके साथ ही राज्य को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 नेशनल चैंपियनशिप भी होगी। पंजाब में 26 अक्टूबर से हॉकी की एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी शुरू होगी। हॉकी मैच मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम और जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब को किसी भी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका नहीं मिला था, लेकिन यह अवसर राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब इस चैंपियनशिप को यादगार बनाएगा और खिलाड़ियों व दर्शकों के ...