दरभंगा, अप्रैल 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना इस बार पूर्णत: डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी। जनगणना के इतिहास में पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल एप्प एवं ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने परिवार की गणना करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि नागरिकों को 17 अप्रैल से एक मई तक स्वगणना का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद दो से 31 मई तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 34 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना कर्मी द्वारा पूछे गए सभी सवालों का सही जवाब दें स्वगणना के लिए व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होना आवश्यक है। जिले में कुल 18 ग्रामीण एवं 11...