कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। यूजीसी नेट में शहर की सौम्या यादव इतिहास में जेआरएफ टॉपर बनीं। उन्होंने 99.69 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया। गीता नगर में रहने वाली सौम्या के पिता अमरनाथ यादव बिजनेसमैन हैं और मां रीता यादव गृहिणी हैं। सौम्या ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर से 10वीं व 12वीं परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। वर्तमान में सौम्या इतिहास से परास्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। सौम्या का सपना आईएएस बनकर देश व समाज सेवा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.