इतिहास में उत्कृष्ट अंक लाने पर श्रेजल को गोल्ड मेडल
उन्नाव, जून 14 -- अचलगंज संवाददाता। बदरका निवासी श्रेजल दीक्षित एमए की परीक्षा में इतिहास विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इन्हें आगामी नौ जुलाई को कानपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बदरका निवासी जितेंद्र दीक्षित व स्वाती दीक्षित की पुत्री श्रेजल दीक्षित ने वर्ष 2025-26 की परीक्षा में इतिहास विषय में 1900 में 1606 अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें नौ जुलाई को होने वाले 41वे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.