इतिहास परिषद में डा. सदानंद ने प्रस्तुत किया शोध पत्र
साहिबगंज, सितम्बर 28 -- साहिबगंज। बिहार इतिहास परिषद का 13 वां स्वर्ण जयंती अधिवेशन बीते दिनों भागलपुर में संपन्न हुआ। उक्त सम्मेलन भागलपुर के बीएन कॉलेज में 26-27 को हुआ। अधिवेशन का उदघाटन मुख्य अतिथि खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, ललित नारायण वर्मा विवि के कुलपति संजय चौधरी, पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह आदि ने किया। अधिवेशन में उपस्थित कई इतिहासकारों ने अपना अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहीं साहिबगंज के इतिहासकारा डा. सदानंद भारती ने भी अधिवेशन में शिरकत किया। डा. भारती ने युगद्रष्टा अफगानी शासक शेरशाह सूरी-एक ऐतिहासिक अध्ययन पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसके लिए डा. भारती को प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार इतिहास परिषद के सचिव बने डॉ. दयानंद, कोषाध्यक्ष डॉ. अमरकांत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.