गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय आंदोलन में जिले के हासिए पर रहे वर्गों की भूमिका और उनके योगदान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी और अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज में किया गया। यूपी राजकीय अभिलेखागार लखनऊ और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दस्तावेज प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केशव मिश्रा ने कहा कि इतिहास केवल रटने का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने और परिवर्तन की चेतना जगाने का माध्यम है। उन्होंने बिरसा मुंडा का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिकारों की गहरी चेतना ही इतिहास रचती है।विशिष्ट वक्ता इतिहासकार डॉ. उबैदुर्रहमान सिद्दीकी ने कहा कि गाजीपुर कभी पिछड़ा नहीं रहा, बल्कि यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और...