इतिहास पता होता तो यहां फोटो खिंचवाने नहीं आते, ताजमहल पहुंचे रुबियो तो ईरान ने कस दिया तंज
नई दिल्ली, मई 26 -- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। यहां कूटनीतिक दौरों के बीच रुबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ दुनिया के अजूबों में शुमार ताज महल का दीदार करने आगरा पहुंचे। रुबियो ने जैसे ही ताज महल के सामने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, ईरान ने उन पर करारा तंज किस दिया। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री को अगर इतिहास पता होता, तो वे कभी यहां फोटो खिंचवाने नहीं आते। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अगर रुबियो को इतिहास या वास्तुकला की थोड़ी भी समझ होती, तो वे यहां खड़े होकर कभी पोज नहीं देते। यह स्मारक एक मुगल बादशाह ने अपनी 'ईरानी पत्नी' के प्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.