प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश हिस्ट्री कांग्रेस के 34वें द्विदिवसीय अधिवेशन का समापन रविवार को हुआ। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के विद्वानों ने भाग लिया। विभिन्न सत्रों में लगभग 308 शोधपत्रों का वाचन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। प्रो. एके सिन्हा, प्रो. अवनीश चंद्र मिश्र सहित कई विद्वानों ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...