बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया/नरकटियागंज, बेका/निप्र पश्चिम चंपारण में पहली बार स्नातकोत्तर के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बिहार विश्वविद्यालय द्वारा पश्चिमी चंपारण के छात्रों के लिए नरकटियागंज स्थित टीपी वर्मा कॉलेज में पहली बार परीक्षा का केंद्र बनाया गया। जहां पीजी थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024झ्र26) की परीक्षा से शुरू हुई। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में दो पालियों में आयोजित हुई।पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें ग्रुप ए के अंतर्गत कॉमर्स, गृह विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के कोर कोर्स के पेपर हुए। वहीं दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक हुई, जिसमें ग्रुप बी के तहत जूलॉजी और इतिहास के कोर कोर्स 10वीं की परीक्षा ली गई। पहली पाली में कुल 196 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, ज...