देहरादून, जून 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित विशेष चर्चा कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव और आईएएस अधिकारी शशि रंजन कुमार की नई पुस्तक 'द डिक्लाइन ऑफ हिंदू सिविलाइजेशन: लेसन्स फ्रॉम द पास्ट' विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखक शशि रंजन कुमार ने कि 'अतीत हमारी स्मृतियों में और खंडहरों में जीवित रहता है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यही है कि हम इसकी सुंदरता और विफलताओं, दोनों का पूरी ईमानदारी से सामना करें। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, इसे केवल समझा जा सकता है।'लेखक ने बताया कि गहन शोध पर आधारित यह पुस्तक चार खंडों-चरमोत्कर्ष, पतन, पराजय और कारण में विभाजित है। इसमें चचनामा, तबकात-ए-नासिरी और किताब-उल-हिंद जैसे कई प्राचीन प्राथमिक स्रोतों के आधार पर हिंदू सभ्यता के राजनीतिक, स...