नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने इतिहास की किताबों में बदलाव को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक बच्चे की इतिहास की किताब देखी तो दंग रह गया। उस किताब में अकबर को सिर्फ एक क्रूर तानाशाह और बड़े पैमाने पर लोगों को कत्ल कराने वाला बताया गया है। अकबर और मुगल वंश का क्या योगदान है, उसके बारे में सारी चीजें मिटा दी गई हैं। अब इतिहास की किताबों में उनके बारे में कोई जगह नहीं है। यही नहीं उन्होंने आम लोगों को सलाह दी कि वे ऐसे मामलों में अदालत का रुख कर सकते हैं। जस्टिस नरीमन ने कहा, 'भाईचारे की बात करना ठीक है, लेकिन जब इतिहास की किताबों में उदाहरणों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है तो क्या होता है? आज हम अपने सबसे महान सम्राटों में से एक अशोक के साथ अकबर के बारे में चर्चा कर रहे थे। मुझे बहुत आश्चर्य ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.