लखनऊ, जून 14 -- उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति ने गोमती नगर में हल्दीघाटी दिवेरघाटी, विजयोत्सव सामाजिक सरोकार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह एवं प्रदेश के राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रादेशिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र का सम्मान बढ़ाने वाले क्षत्रिय परिवार के 36 विभूतियों सहित इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की परीक्षा में 80% से अधिक अंक पाने वाले 112 मेधावियों को सम्मानित किया।

सम्मानित विभूतियाँ इस मौके पर कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज तब तक विजयी या सशक्त नहीं हो सकता, जब तक समाज का हर वर्ग एक-दूसरे का हाथ थामकर खड़ा न हो। जेपीएस राठौर ने कहा कि इतिहासकारों ने क्षत्रियों के स...