जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर होकर इतवारी से शालीमार स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी छुट्टी को लेकर नागपुर रेल मंडल से यह आदेश हुआ है ताकि, गर्मी की छुट्टी में परिवार के साथ घूमने के इच्छुक लोगों को सीट की दिक्कत नहीं हो। हालांकि स्पेशल ट्रेन की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। स्पेशल ट्रेन चलने से छत्तीसगढ़, ओड़िशा, कोल्हान और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से भी संतरागाछी मुंबई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है जबकि शालीमार संतरागाछी और हावड़ा से विभिन्न मार्गों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.