धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-मधुपुर के बीच धनबाद होकर चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जाएगा। 08895 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-मधुपुर स्पेशल 29 अगस्त तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में 08896 मधुपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्पेशल 30 अगस्त तक हर रविवार के साथ हर बुधवार को भी चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...