फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। तहसीलों में अफसरों की नाक के नीचे लेखपाल बगैर उगाही रिपोर्ट में हाथ नहीं रखते। भूमि विवाद, वरासत से लेकर हदबंदी तक में मोटी रकम ऐंठी जाती है। बिंदकी तहसील में लेखपालों की उगाही का नाता पुराना रहा है। किसान से उगाही का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें दिखाया गया है कि किसान से रकम लेकर लेखपाल ने दो सौ की और डिमांड रख दी। हालांकि आपका अखबार ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बिंदकी तहसील के अमौली की ग्रामसभा भरसा मजरे केवटरा निवासी किसान अपनी जमीन के कागजात लेकर कई दिनों से चक्कर लगा रहा था लेकिन उसका काम नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान परिसर में ही स्थानीय एक लेखपाल से मुलाकात हुई। काम कराने का दावा करते हुए रिश्वत की डिमांड रख दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसान ने पांच सौ के कुछ नोट ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.