नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। यह दिल्ली विधानसभा चुनावों के जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है। एमसीडी में बीजेपी मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) से है, जो पुरानी ताकत वापस पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी दोनों के मतदाता आधार में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर इस चुनाव में बेइमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 3 वार्डों पर AAP और 9 पर BJP के कब्जे वाले इस छोटे से चुनाव में भी BJP ने धांधली का प्रयास किया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दक्षिनपुरी वार्ड में पूर्व SHO रामपाल ने BJP उम्मीदवार के साथ मिलकर निवासियों को धमकी देकर वोट मांगे, जिसका वीडियो जारी होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.