नई दिल्ली, जून 10 -- Samsung Galaxy A27 Pricing Leak: सैमसंग तेजी से अपने पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी गैलेक्सी A27 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों है। अब लॉन्च से पहले ही एक टिप्स्टर ने सोशल मीडिया पर कथित फोन की कीमत लीक कर दी है। यह यूरोप में अपने पिछले मॉडल गैलेक्सी A26 की तुलना में काफी अधिक कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। मलेशिया के SIRIM डेटाबेस और यूएस FCC वेबसाइट सहित कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर फोन दिखाई देने के कुछ ही समय बाद फोन की कीमत सामने आई है। चलिए जानते हैं इस फोन को खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा...Samsung Galaxy A27 की कीमत (लीक के अनुसार) टिप्स्टर रोलैंड क्वांड्ट ने डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई सोशल पर एक पोस्ट में गैलेक्सी A27 की संभावित क...