संभल, मार्च 12 -- यूपी के संभल में जुमा अलविदा और ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीओ कुलदीप सिंह ने कोतवाली परिसर में पीस कमेटी मीटिंग की। मीटिग में सीओ ने इजराइल-ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर विरोध प्रदर्शन करने मुस्लिम समाज के लोगों चेतावनी दी। सीओ ने कहा, अपने देश में दूसरे देश का समर्थन और नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश कि तो उसका अच्छे से इलाज किया जाएगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप सिंह कह रहे हैं कि बहुत सारे लोगों को खुजली इस बात की मची है कि झगड़ा तो ईरान-इजरायल के बीच में हो रहा है। लेकिन कुछ लोग बीच में टंगड़ी घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.