नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम से लेकर केरल तक पांच राज्यों में हुए चुनावी नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस को खुशखबरी दी है तो तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट और डीएमके अपनी सरकारें गंवानी पड़ीं। चुनावी नतीजों में निराशा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी है, जिसने असम चुनाव में अपना दांव आजमाया था। यह अलग बात है कि अगले साल के अंत में होने वाले पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव के लिए पसीना बहाने वाले बड़े नेता असम में ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे। 124 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। पार्टी ने भाजपा से भी पहले अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके यह संदेश देने की कोशिश की थी कि असम की चुनावी जंग के लिए पार्टी पहले से तैयार है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था ...