इतना पिए रहोगे बे, तो काम कैसे करोगे; BJP विधायक ने बिजलीकर्मी को डांटा, DM को फोन लगाया
बलिया, जुलाई 19 -- बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह शुक्रवार देर रात रेवती पावर हाउस पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ (स्टेशन स्विचिंग ऑपरेटर) को नशे की हालत में पाया, जिस पर वह नाराज हो गईं। उन्होंने एसएसओ को फटकार लगाते हुए कहा कि 'इतना पिए रहोगे बे, तो काम कैसे करोगे'? उन्होंने यह भी कहा कि उनके मुंह से ठीक से आवाज तक नहीं निकल रही है।शुक्रवार की रात बांसडीह विधायक केतकी सिंह अचानक रेवती विद्युत उपकेंद्र पहुंच गयी। वहां उन्हें शराब के नशे में विद्युत कर्मचारी को देख दंग रह गयी।नशे में बिजलीकर्मी को देख भड़कीं बीजेपी विधायक इसके बाद विभाग के एई को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अंत में विधायक ने डीएम को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। विधायक कस्बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.