इतना नाराज नहीं होते..., सुबह-सुबह टॉवर पर चढ़ी लड़की; मनुहार में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- महराजगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा कस्बे के एक गांव में रविवार की सुबह-सुबह एक लड़की मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़की शादी की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस उसे किसी तरह नीचे उतारने के लिए लाउडस्पीकर पर मनुहार कर रही है। लड़की के टॉवर पर चढ़ने की बात सुन आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए हैं। सभी लड़की को किसी तरह नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने लड़की के परिवारीजनों को भी सूचित कर मौके पर बुला लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की का किसी युवक से प्रेम संबंध है। वह उसी से शादी करना चाहती है। शादी कराने की जिद पर अड़ी हुई है। इसी जिद को लेकर वह टॉवर पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.