नई दिल्ली, मार्च 9 -- पश्चिम एशियाई देश ईरान पर अमेरिका और इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। पिछले कुछ दिनों में ईरान के कई अहम ठिकानों पर इजरायली सेना ने विध्वंसक हमले किए हैं। इनमें परमाणु केंद्रों, तेल फैक्टरियां, सैन्य अड्डे और रिहायशी इलाके भी शामिल हैं लेकिन फारस की खाड़ी में स्थित ईरान का एक ऐसा छोटा सा द्वीप है, जो अब तक इजरायल और अमेरिका के हमलों से बचा हुआ है। दरअसल, अमेरिका और इजरायल ने एक खास रणनीति और प्लान के तहत ही इस छोटे से द्वीप पर हमले नहीं किए हैं। ईरान का यह छोटा सा द्वीप खार्ग (Kharg Island) है, जो अपनी भौगोलिक स्थिति से कहीं अधिक अपने आर्थिक और रणनीतिक महत्व के कारण खास है। इसे अक्सर ईरान की 'इकोनॉमिक लाइफलाइन' (आर्थिक जीवन रेखा) कहा जाता है। खार्ग द्वीप ईरान के कुल कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90% हिस्सा संभालता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.