इतना क्रूर तो अंग्रेज भी नहीं थे, सीरत कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, जुलाई 22 -- बहराइच, संवाददाता । सामाजिक संगठन सीरत वेलफेयर कमेटी बहराइच द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्ती करण नोटिस निरस्त किए जाने तथा दिल्ली स्थित जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्र-छात्राओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में ज्ञापन दिया गया है। सीरत वेलफेयर कमेटी के सचिव शादाब हुसैन ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय संचालन के लगभग 10 वर्ष बाद पूर्वाग्रह से ग्रसित राज्य सरकार की मंशा अनुसार उपाध्यक्ष, रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की 38 इमारतों को गिराने की नोटिस जारी करके मंशा जाहिर कर दी है। दिल्ली स्थित जंतर- मंतर पर शुरू किए गए धरना- प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी व पर्यावरण विद् सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा उठाया जाना एवं 20 जुलाई को अपनी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.