धनबाद, मार्च 22 -- अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस की ओर से राजकीय पुष्प पलाश के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। झरिया के बोर्रागढ़ रेलवे साइडिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने जलवायु परिवर्तन के कारण पलाश के फूलों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की। बच्चे हाथों में तख्ती और पोस्टर लेकर चल रहे थे, जिन पर 'इतना कम क्यों पलाश फूल, क्या हो रही प्राकृतिक भूल' और 'प्रकृति के ईश्वर वनों में इतने कम फूल नहीं देना' जैसे नारे लिखे थे। इस मौके पर बच्चों ने कविता और गीत भी प्रस्तुत किए। समाजसेवी पिनाकी राय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका नाम 'पलाश वंदना' रखा गया है।कार्यक्रम में संजय पंडित, सुशांत बनर्जी, अधिवक्ता मौसमी राय, शिक्षिका सुमन कुमारी, दुर्गा कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.