नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- साउथ इंडियन डिशेज जैसे इडली, वड़ा या डोसा बनाने में सबसे अहम रोल उड़द दाल का होता है। इसे रातभर भिगोकर पीसा जाता है, फिर बैटर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अगर उड़द दाल सही से पीसी हुई हो तो बैटर भी एकदम फूला हुआ और हल्का बनता है, जिससे इडली सॉफ्ट, वहीं डोसा और वड़ा क्रिस्प बनते हैं। लेकिन कई बार गृहणियां शिकायत करती हैं कि भिगोने के बाद भी बैटर पीसने पर भारी हो जाता है या अच्छे से फर्मेंट नहीं होता। ऐसे में एक छोटी सी ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है। उड़द दाल पीसते हुए अगर आप मिक्सर में एक और चीज मिला दें, तो इडली, डोसा या वड़ा जैसी हर डिश एकदम परफेक्ट बनेगी। आइए जानते हैं वो क्या है।उड़द दाल पीसते हुए जरूर मिलाएं ये 1 चीज उड़द दाल का इस्तेमाल डोसा, वड़ा और इडली जैसी साउथ इंडियन डिशेज में जरूर होता है। इसे ...