इठलाए सूरज ने खींचा सन्नाटा, पारा 39 डिग्री
झांसी, मार्च 29 -- छुट्टी के दिन मौसम ने तीखा वार किया। रविवार इठलाए सूरज से रानी की नगरी झांसी जेठ सी तप उठी। भरी दुपहरी सड़कों पर सन्नाटा खिंचा रहा। मोहल्ले वीरानी में खोए तो बाजारों से लेकर चौराहों तक मौसम की हनक दिखी। हर कोई घर में कैद रहा। 24 घंटे में अधिकतम ताप करीब दो डिग्री उछाल छाई और वह 39 डिग्री पर टिका गया। रात पारा 23 डिग्री होने की वजह से एसी, कूलर का सहारा लेना पड़ा। रविवार सुबह 6.11 बजे सूर्योदय हुआ। तब अधिकतम ताप 24 डिग्री सेल्सियस था। शहर में हल्के मध्यम बादल छाए थे। सुबह 10 बजते ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। धूप के इतनी सख्त थे कि लोग छांव तलाशते नजर आए। दोपहर 12.30 बजते ही ताप 35 डिग्री को पार कर गया। दोपहर डेढ़ बजे 39 डिग्री पर पहुंच गया। जो 4.30 बजे तक एक ही स्थिति रहा। इस बीच गर्मी पूरो रौ में रही। इस दौरान तीखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.