इटौली विद्युत उपकेंद्र के घेराव की चेतावनी
हरदोई, जुलाई 9 -- टड़ियावां। बेतहाशा बिजली कटौती और अत्यधिक फॉल्ट, ब्रेकडाउन के कारण प्रभावित हो रहे व्यापार, स्कूली बच्चों की पढ़ाई के अलावा सरकारी दफ्तरों के नहीं हो रहे कामकाजों व अन्य समस्याओं को लेकर इटौली उपकेंद्र के घेराव की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता संगठन ने दी है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन की ओर से 14 जुलाई को माइक व टेंट लगाकर धरना धरने की बात कही गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि जनता बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। विभागीय अभियंता अपने दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरत रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.