हरदोई, अप्रैल 4 -- टड़ियावां। भीषण गर्मी के बीच इटौली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर और सुबह तक बिजली न आने से घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इटौली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले भड़ायल और टड़ियावां फीडर की आपूर्ति बाधित रहने से सैकड़ों गांवों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न आने से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई, क्योंकि मोटर और पंप नहीं चल सके। बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने उपभोक्ताओं को सूचना देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप तो बना रखा है, लेकिन इस दौरान न तो कोई स्पष्ट अपडेट दी गई और न ही उपभोक्ताओं की फोन कॉल उठाई गई। इससे लोगों में विभाग के प्र...