हरदोई, मार्च 26 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम इटौंजा में हो रही भागवत कथा में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को शिव बारात जंगली शिव पहुंची। अलग अलग तरह के रूप में आये बाबा के बाराती शिव तांडव पर खूब झूमें। भागवत कथा के आयोजक पवन सिंह नें बताया कि रामनवमी के अवसर पर जंगली शिव महादेव मन्दिर में शिव बारात के साथ पूजण अर्चन किया गया। शिव बारात में पवन सिंह पप्पू त्रिवेदी, विनोद सिंह, शिवांशु सिंह,सत्यवान सिंह, सौरभ पाण्डेय, राजू तिवारी, प्रिंस सिंह, सोनू सिंग्ज, सर्वेद्र सिंह प्रवीण सिंह, संतोष सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.