इटौंजा सीएचसी में कूड़े में लगी आग, तीन कंडम एंबुलेंस जलीं
लखनऊ, मई 25 -- इटौंजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े के ढेर में सोमवार सुबह पौने नौ बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में खड़ी तीन कंडम एंबुलेंस जलने लगी। बीकेटी फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने आधे घंटे से आग पर काबू पा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह कूड़े के ढेर से धुआं और लपटें निकलती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। इस बीच पास में खड़ी कंडम एंबुलेंस चपेट में आने से जलने लगी। आग और विकराल हो उठी। अस्पताल में दिखाने के लिए आए मरीज आनन फानन भागकर बाहर आ गए। बीकेटी फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.