लखनऊ, फरवरी 1 -- इटौंजा, संवाददाता। सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने रविवार को इटौंजा खेल मैदान में एकत्र होकर यूजीसी के नए कानून के विरोध में पैदल मार्च निकाला। मार्च इटौंजा से सीतापुर रोड तक गया। इसमें लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को एकपक्षीय और सवर्ण छात्रों के खिलाफ बताया। मार्च में दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज, राम प्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, ओम मिश्रा व क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.