लखनऊ, अप्रैल 21 -- इटौंजा, संवाददाता। मंहिगवा थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान नहीं थम रही। मंगलवार को फिर से लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ काट दिए गए।महिगवां थाना के राजपुर गांव में मंगलवार की सुबह नीम, आम, गूलर सहित लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ लकड़ी ठेकेदार द्वारा काट दिए गए। पेड़ रास्ते में काट कर डाले जाने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। जिसकी शिकायत पुलिस व वन विभाग से की। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती लकड़ी ठेकेदार ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लाद कर फरार हो गया। इस संबंध में करीमनगर वन प्रभारी मनीष सिंह ने बताया किसान व लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...