लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इटौंजा-नवाबगंज टोल प्लाजा पर ओवरलोड ट्रकों को पकड़े जाने से बचाने के लिए टोल पर्चियों में असली वाहन नंबरों की जगह फर्जी नंबर दर्ज किए जा रहे थे। इस पूरे खेल में टोल कर्मचारियों की सीधी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला तब सामने आया जब प्रवर्तन टीम ने एक ओवरलोड ट्रक को रोककर उसकी टोल पर्ची की जांच की। पर्ची में दर्ज वाहन संख्या को ऑनलाइन चेक किया गया तो परिवहन विभाग के किसी भी पोर्टल पर उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। चालक द्वारा पेश की गई दूसरी पर्ची में भी वही फर्जी नंबर दर्ज था। इससे साफ हो गया कि यह कोई इकलौती घटना नहीं बल्कि लंबे समय से अपनाया जा रहा एक संगठित तरीका है। उस ट्रक पर ओवरलोडिंग और दस्तावेजी अनियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.